उम्र कटती है बहुत तेज़
ज़िंदगी धीरे धीरे चलती है।

आटा तेल की मग़ज़मारी रोज़ रोज़
गिरस्ती धीरे धीरे चलती है।

बारिश से गिर गयी खड़ी फसल
साँस धीरे धीरे चलती है।

पापी पेट के इरादों की सोच में
रात धीरे धीरे चलती है।

बेघरों की हालत का अंदाज़ा है
हवा धीरे धीरे चलती है।

मुनादी हो गयी कब की, अमल बाकी
सरकार धीरे धीरे चलती है। 


Leave a Reply